उत्तर प्रदेश के बारे में आप कितना जानते हैं? आओ अपने ज्ञान की परीक्षा करें।

 उत्तर प्रदेश के बारे में आप कितना जानते हैं? 

आओ अपने ज्ञान की परीक्षा करें। 


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती परीक्षा कुछ ही दिनों बाद होने वाली है। इसके साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखाें युवा दिन-रात एक कर रहे हैं।ज्यादा से ज्यादा किताबें, ऑनलाइन माॅक टेस्ट, स्पीड टेस्ट का भी सहारा ले रहे होंगे। इस परीक्षा का एक अहम हिस्सा सामान्य ज्ञान से जुड़ा होता है। इसलिए हम आज उत्तर प्रदेश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपको प्रश्न-उत्तर के फॉर्मेट में बता रहे हैं। ये 50 सवाल आपको हर परीक्षा में मदद करेंगे। इन प्रश्न-उत्तरों को अपने नोटबुक मेें भी शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में...


प्रश्न 1. 21 फरवरी को आरम्भ हुई किशोरियों के लिए नई योजना क्या है?

उत्तर: स्कीम फॉर एडोलेसेंट गर्ल्स (SAG) 


प्रश्न 2. भारतेंदु नाट्य अकादमी कहां है? 

उत्तर: लखनऊ 


प्रश्न 3. राष्ट्रीय कृषि वाणिकी संस्थान कहां स्थित है? 

उत्तर: झांसी 


प्रश्न 4. भारतीय कला भवन कहां बनाया गया है? 

उत्तर: वाराणसी 


प्रश्न 5. राज्य में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कब स्थापित किया गया?

उत्तर: 1981 


प्रश्न  6. केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र है?

उत्तर: मथुरा


प्रश्न 7. न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर: लखनऊ 


प्रश्न 8. लेदर पार्क किस जिले को कहते हैं?

उत्तर: आगरा 


प्रश्न 9. वी.वी. गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट कहां है? 

उत्तर: नोएडा 


प्रश्न 10. उप्र के किस क्षेत्र से लोक नृत्य राहुला का संबंध है?

उत्तर: बुंदेलखंड 


प्रश्न 11. राज्य में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है?

उत्तर: प्रतापगढ़ 


प्रश्न 12. किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?

उत्तर: 18 जून, 2001 


प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश के किस जिले में नॉलेज पार्क की स्थापना की गई?

उत्तर: ग्रेटर नोएडा 


प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रूप से पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है?

उत्तर: गोंड समूह की 


प्रश्न 15. राज्य के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है?

उत्तर: बुलंदशहर में


प्रश्न 16. राज्य के कौन से जनपद में अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है?

उत्तर: रामपुर 


प्रश्न 17. राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?

उत्तर: सरोजनी नायडू 


प्रश्न 18. राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है?

उत्तर: ब्रजमंडल से 


प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा किस जिले में होती है?

उत्तर:  मथुरा 


प्रश्न 20. गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?

उत्तर: पिपरी (सोनभद्र)


प्रश्न 21. उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र में लट्ठमार होली मनाए जाने की परंपरा है?

उत्तर: बरसाना में


प्रश्न 22. वायु अपरदन के कारण राज्य का कौन-सा जिला सर्वाधिक प्रभावित है?

उत्तर: मथुरा 


प्रश्न 23. राज्य में आर्युवेद महोत्सव किस जिले में मनाया जाता है?

उत्तर: झांसी


प्रश्न 24. उत्तर प्रदेश में विधान सभा का गठन कब हुआ था?

उत्तर: 1937 में 


प्रश्न 25. प्रसिद्ध धार्मिक पुस्तक कल्याण का प्रकाशन राज्य के किस जिले से होता है?

उत्तर: गोरखपुर से 


प्रश्न 26. राज्य में पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर:  बरेली में 


प्रश्न 27. राज्य का कौन-सा जिला नाथ-नगरी के नाम से प्रसिद्ध है?

उत्तर: गोरखपुर 


प्रश्न 28. अमीर खुसरो की जन्म स्थली किस जिले में है?

उत्तर: एटा 


प्रश्न 29. राज्य में कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं?

उत्तर:  04


प्रश्न 30. राज्य में मार मृदा कहां पाई जाती है?

उत्तर:  झांसी में


प्रश्न 31. शीला धर मृदा विज्ञान संस्थान किस जिले में स्थित है?

उत्तर: प्रयागराज में 


प्रश्न 32. केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान अवस्थित है?

उत्तर:  लखनऊ में 


प्रश्न 33. राज्य का प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है?

उत्तर: चित्रकूट में 


प्रश्न 34. कन्हैयालाल माणिकलाल केंद्रीय हिंदी संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर: आगरा में 


प्रश्न 35. जनवरी, 2019 के मध्य 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर: वाराणसी 


प्रश्न 36. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है?

उत्तर:  न्यायमूर्ति गोविंद माथुर 


प्रश्न 37. मनरेगा के तहत राज्यवार रोजगार उपलब्ध कराने में राज्य का देश में कौन-सा स्थान है?

उत्तर: दूसरा


प्रश्न 38. 'रानी हो' स्मारक का शिलान्यास कहां किया गया है?

उत्तर: अयोध्या में 


प्रश्न 39. वर्ष 2018 के मध्य 'कृषि कुंभ' का आयोजन कहां किया गया?

उत्तर: लखनऊ में 


प्रश्न 40. देश के विशालतम इन्क्यूबेटर की स्थापना राज्य के किस जिले में की जाएगी?

उत्तर:  लखनऊ में 


प्रश्न 41. राज्य में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए किस मेले का आयोजन किया गया था?

उत्तर: ट्रैवल मार्ट 


प्रश्न 42. राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में किस नए केंद्र को स्थापित करने का निर्णय लिया?

उत्तर:  वैदिक विज्ञान केंद्र 


प्रश्न 43. राज्य सरकार द्वारा नवीन सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी कब प्रदान की गई?

उत्तर:  5 दिसंबर, 2017 को 


प्रश्न 44. अंतरराष्ट्रीय संस्था स्माइल ट्रेन द्वारा 14 जुलाई, 2019 को राज्य में किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया?

उत्तर: स्माइल मशाल ज्योति कार्यक्रम 


प्रश्न 45. राज्य के नागरिकों की शिकायतों को सुनने और उनके निराकरण के लिए राज्य सरकार ने किस हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया है?

उत्तर: 1076


ये भी पढ़ें : सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे ये 10 मुख्यमंत्री, एक ने तो 24 सालों तक किया राज


प्रश्न 46. राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जाने वाली 'पिंक बस सेवा' कब प्रारंभ हुई?

उत्तर: 6 मार्च, 2019 को 


प्रश्न 47. राज्य में मुख्यमंत्री जन-आरोग्य अभियान का शुभारंभ कब किया गया?

उत्तर: 1 मार्च, 2019 को 


प्रश्न 48. वह शहर कौन-सा है जहां प्रधानमंत्री द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया गया ?

उत्तर: ग्रेटर नोएडा 


प्रश्न 49. धौली गंगा नदी और अलकनंदा नदी किस स्थान पर मिलती हैं?

उत्तर: विष्णु प्रयाग में 


प्रश्न 50. उत्तर प्रदेश में मुख्यतः कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं?

उत्तर: तीन प्रकार के


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झूठे सबूत और गलत साक्ष्य गढ़ने के परिणाम और किसी को झूठी गवाही देने के लिए धमकाना: BNS, 2023 के तहत धारा 230 - धारा 232

महिला अधिकारी का कथित डर्टी ऑडियो वायरल, पहले हनीट्रैप...अब गंभीर केस!

PAPER-BUSINESS ORGANISATION QUESTION BANK