रिश्ता ढूंढने में क्या सावधानियां बरते

 रिश्ता ढूंढने में क्या सावधानियां बरते |



 शादी का रिश्ता हमारे जीवन में खुशियाँ लेकर आता है | अगर रिश्ता अच्छा मिल जाता है तो जीवन आनंदमय हो जाता है | लेकिन अगर इस रिश्ते में छोटी सी भी धोखाधड़ी भी होती है तो हमारा यह अनमोल रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाता | इसीलिए इस अनमोल रिश्ते की शुरवात करने से पहले हमें बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए | आजकल इन मामलों में भी बहुत अधिक फ्रॉड हो रहे हैं | लड़के या लड़की की सही जानकारी प्राप्त करना सबसे बड़ा काम है | उनका परिवार कैसा है | लड़का या लड़की का चरित्र कैसा है | लड़के का क्या कारोबार है, आदि |



हम आपको ऐसी बहुत जानकारियां यहाँ उपलब्ध करवायंगे और कुछ लोगों के अनुभव भी बतायंगे जिनके साथ धोखा हो चूका है | 



अगर आप भी अपने या अपने किसी परिचित के बारे में कुछ बताना चाहते हैं तो हमें जरुर लिखें | जिससे और लोगों को भी उसकी जानकारी हो और वह सतर्क हो जाएँ | 



वर – वधु की जांच पड़ताल कैसे करें ?


जब आपको कोई शादी के लिए रिश्ता बताता है या आप किसी न्यूज़ पेपर, ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी देखते हैं तो उसके बाद आपको उस लड़के या लड़की के बारे में सही जानकारी प्राप्त करनी होती है | सही जानकारी होने के बाद ही आप उस रिश्ते को आगे बढाने की बात कर सकते हैं | तो इसके लिए आपको बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए |



लड़के की जांच- पड़ताल में ध्यान रखने योग्य बातें

सबसे पहले आपको लड़के के घर और कारोबार का पता लगाना होता है | और उसके बाद वहां अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के द्वारा उसकी जानकारी लेनी होगी | कि वह कैसा परिवार है, लड़का कैसा है, कारोबार कैसा है, समाज में उनकी कैसी साख है आदि |



कुंडली और मांगलिक दोष की जानकारी

अगर आप विवाह से पहले कुंडली मिलान पर विशवास करते हैं तो सबसे पहले रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले लड़का और लड़की की जन्म कुंडली जरुर चेक कर लें | क्योंकि बात आगे बढ़ाने के बाद आप कुंडली मिलायंगे तो कोई भी समस्या खाड़ी हो सकती है | अगर आपका लड़का या लड़की मांगलिक या आंशिक मांगलिक है तो उसकी जानकारी एक दूसरे को अवश्य दें |



निष्कर्ष

अगर आप भी अपना वैवाहिक जीवन सफल करना चाहते हैं तो आपको शादी के लिए रिश्ते में भुत जल्द बाज़ी नहीं करनी चाहिए | शादी 99 में हम हमेशा आपके लिए उपयोगी जानकारी लाते रहते हैं | क्योंकि हमारा उद्देश्य है कि अगर सबका वैवाहिक जीवन अच्छा होगा तो समाज


और देश के विकास होगा | 



अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शेयर करें | अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें जरुर लिखें | हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिश करेंगे |



डॉ प्रवीण कुमार

व्हाट्सएप नंबर-9760480884


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वोकेशनल विषय के संबंध में असाइनमेंट अथवा प्रोजेक्ट तैयार करने संबंधी सामान्य दिशा निर्देश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित वोकेशनल विषयों की परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम

SYLLABUS OF MAJOR PAPERS COMPUTERIZED ACCOUNTING & DIGITAL MARKETING