RELIGIOUS PLACES OF INDIA-भारत के धर्म स्थल

 



RELIGIOUS PLACES OF INDIA-भारत के धर्म स्थल

1

उस गुफा का नाम  बताइए जहां वर्ष में एक बार बर्फ का शिवलिंग बनता है?

अमरनाथ (जम्मू कश्मीर)


2

वैष्णों देवी का प्रसिद्ध मंदिर किस प्रदेश में है?

जम्मू कश्मीर


3

उत्तर में शंकराचार्य द्वारा स्थापित धाम कौन सा है?

बद्रीनाथ (उत्तराखंड)


4

सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड किस प्रदेश में है?

उत्तराखंड


5

हजरत बल मस्जिद किस प्रदेश में है?

जम्मू कश्मीर


6

स्वर्ण मंदिर किस स्थान पर है?

अमृतसर (पंजाब)


7

सारनाथ किस प्रदेश में है?

उत्तर प्रदेश


8

ब्रह्मा का एक मात्र मंदिर किस स्थान पर है?

पुष्कर (राजस्थान)


9

सूर्यदेव को समर्पित मंदिर कहां पर है?

कोणार्क (उड़ीसा)


10

पूर्व में शंकराचार्य द्वारा स्थापित धाम?

जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा)


11

पुरी धाम मंदिर में किन देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं?

जगन्नाथ (श्रीकृष्ण), बलभद्र तथा सुभद्रा


12

केदारनाथ में किस देवता की मूर्ति है?

शिव


13

बद्रीनाथ में प्रमुखत: किस देवता की मूर्ति है?

विष्णु


14

एक मात्र मंदिर जहां कुबेर की भी पूजा होती है?

बद्रीनाथ


15

पश्चिम में शंकराचार्य द्वारा स्थापित पवित्र  मठ ।

द्वारका धाम


16

दक्षिण में शंकराचार्य द्वारा स्थापित पवित्र  मठ ।

श्रंगेरी


17

काली का वह प्रसिद्ध मंदिर जहां रामकृष्ण परमहंस पुजारी थे।

दक्षिणेश्वर (कोलकात्ता)


18

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कहां है?

जामा मस्जिद (दिल्ली)


19

पालिताना जैन मंदिर किस प्रदेश में है?

गुजरात


20

सोमनाथ का मंदिर किस प्रदेश में है?

गुजरात


21

केदारनाथ में किस देवता की मूर्ति है?

शिव


22

पारसियों का अग्नि मंदिर उपवाड़ा किस प्रदेश में है?

गुजरात


23

जैन तीर्थ स्थल गोमतेश्वर किस प्रदेश में है?

कर्नाटक


24

भारत के किस मंदिर में अधिकतम चढावा आता है?

तिरूपति (आंध्र प्रदेश)


25

तिरूपति मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है?

तिरूमल्लै


26

तिरूपति मंदिर में किस देवता की मूर्ति है?

बालाजी, वेंकटेश्वर (विष्णु)


27

विश्वनाथ मंदिर कहां स्थित है?

वाराणसी/काशी (उत्तर प्रदेश)


28

प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर किस प्रदेश में है?

उड़ीसा


29

ताड़केश्वर मंदिर किस प्रदेश में है?

दादरा नगर हवेली


30

अरविंद आश्रम किस प्रदेश में है?

पांडिचेरी


31

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग घुष्मेश्वर किस प्रदेश में है?

महाराष्ट्र


32

केला देवी मंदिर किस प्रदेश में है?

राजस्थान


33

श्रीनाथ मंदिर कहां स्थित है?

नाथद्वारा (राजस्थान)


34

जम्बूकेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है?

श्रीरंगम के पास, तमिलनाडू


35


ओंकारेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है?

मध्य प्रदेश


36

शाकुंभरी देवी का मंदिर कहां है?

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)


37

विन्ध्यावासिनी मंदिर कहां है?

विंध्याचल (उत्तर प्रदेश)


38

पाटेश्वरी देवी का मंदिर कहां है?

देवी पाटन (उत्तर प्रदेश)


39

श्रीशैल का मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर किस प्रदेश में है?

आंध्रप्रदेश


40

मुखेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है? 

उड़ीसा


41

कामाख्या देवी का मंदिर किस प्रदेश में है?

गुवाहाटी (असम)


42

ज्वालाजी मंदिर किस स्थान पर है?

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)


43

नैनादेवी का मंदिर किस स्थान पर स्थित है?

विलासपुर (हिमाचल प्रदेश)


44

कन्याकुमारी (कुमारी देवी) किस प्रदेश में है?

तमिलनाडू


45

रामेश्वरम् मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है?

रमानाथन (शिव)


46

कर्नाटक में धर्मस्थल मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है?

मंजूनाथ (शिव)


47

गुरूवयूर मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है?

श्रीकृष्ण


48

केरल में पश्चिमी घाट में साबरीमाला मंदिर में किसकी मूर्ति स्थापित है?

स्वामी अयप्पन


49

थिरूची के निकट श्री रंगम मंदिर में किस देवता की मूर्ति है?

अनंत शयनम (विष्णु)


50

दक्षिण भारत में सर्वाधिक प्रसिद्ध कार्तिकेय का मंदिर कहां स्थित है?

पालानी (तमिलनाडू)


51

रमण महर्षि का आश्रम कहां स्थित है?

तिरूवनामलै (तमिलनाडू)


52

भारत में वह कौन सा स्थल है जहां तीन समुद्र मिलते हैं तथा जहां सूर्यादय तथा सूर्यास्त साथ साथ देखे जा सकते हैं?

कन्याकुमारी


53

दक्षिण भारत में स्थित मस्जिद, जहां हिंदु भक्तों की संख्या मुसलमानों से भी अधिक है, कहां है?

बाबर मस्जिद (एरोमली, केरल)


54

उत्तर भारत की मीरा की भांति, दक्षिण भारत में भगवान विष्णु की अनन्य भक्त (भक्तिनी) जिसकी याद में मंदिर बना है, कौन थी?

आण्डाल


55

अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी सियांग जिले की उस जनजाति का नाम बताओ जो मोशिप को अपना परमदेव मानते हैं?

आदि


56

असम की उस जनजाति का नाम बताओ जो वैष्णव धर्म के  अनुयायी है ?

मिशिंग (मिसी)


57

अरूणाचल प्रदेश के किस जिले में हीनयान बौद्ध धर्म के अनुयायी काम्पटी जनजाति के लोग रहते हैं?

लोहित


58

मीटी (Merities) मिजोरम की एक मुख्य जनजाति मुख्यत: किस धर्म को मानती है?

 हिंदू


59

चकमा (Chakmas) मिजोरम की एक मुख्य जनजाति मुख्यत: किस धर्म को मानती है?

बौद्ध


60

मध्य युग में असम की कौन सी जगह तांत्रिक पूजा का केंद्र थी?

कामरूप


61

असम में कामाख्या के अतिरिक्त और कौन सा पीठ स्थित है?

श्री हट्टा


62

मूल कामख्या मंदिर के नष्ट होने पर इसे कब पुन: स्थापित किया गया?

1565 ई.


63

कामाख्या मंदिर के पश्चिम में नीलांचल पहाड़ी पर कौन सा मंदिर है जिसके गर्भ गृह में एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मौजूद हैं?

घंटाकर्ण मंदिर


64

गारो जनजाति के अनुसार सृष्टि के रचनाकार देवता का नाम बताओ।

तातार राबुगा


65

मिजोरम प्रदेश में किस देवता को रचनाकार व पालनहार माना जाता हे?

यू ब्लू नांगथा एवं यू ब्लू पिनलांग


66

मेघालय में खासी जनजाति द्वारा पुरोहित को क्या नाम दिया जाता है?

यू लिंगदोह


67

खासी जनजाति के किस पक्षी का अत्यधिक धार्मिक महत्व है?

मुर्गा


68

पूर्वांचल के उस प्रदेश का नाम बताओ जिसमें प्रवेश करते ही राधा कृष्ण की मूर्तियों वाले धर्म स्थलों की उपस्थिति नजर आने लगती है?

मणिपुर


69

 अकस (Akas) जनजाति, जो मुख्यत: अरूणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बसती है, के परम देवता का नाम बताइए।

तेहारो


70

निशि जनजाति जो मुख्यत: अरूणाचल प्रदेश के निचले सुबान सिरी जिले के निवासी हैं के परम देव का नाम बताओ।

एनी दुयिनी (सूर्यदेवी)


71

अश्वक्रांत मंदिर कहां स्थित है?

गोवाहटी (आसाम)


72

अश्वक्रांत मंदिर में किस देवता की मूर्ति स्थापित है?

विष्णु


73

वशिष्ठाश्रम किस प्रदेश में स्थित है?

असम


74

ब्रह्मपुत्र नदी के बीच मयूर द्वीप (Peacock Island) पर कौन सा मंदिर स्थित है?

उमानंद मंदिर


75

उग्रतारा मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?

असम


76

नवग्रह मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है?

चित्रकला


77

श्री गोविंद जी मंदिर जिसमें मुख्य मूर्ति बलराम, कृष्ण और जगन्नाथ से घिरे हुए हैं, कहां है?

मणिपुर


78

शिव दोल मंदिर, जिसे शिव का सबसे ऊंचा मंदिर कहा जाता है, कहां स्थित है?

असम


79

बौद्ध मंदिर जिन्हें वहां के रहने वाले गोम्पा कहते हैं, कहां स्थित है?

अरूणाचल प्रदेश


80

दोपरबतिया के एक छोटे गांव में सर्वाधिक पुराने मंदिरों में एक के अवशेष मौजूद हैं, जो 1897 के भूकंप में नष्ट हो गया था? यह किस जिले में है?

शोणित पुर


81

कालिका पुराण के अनुसार हय ग्रीव के रूप में विष्णु भगवान ने ज्वरासुर को कहां मारा था?

मणिकूट पर्वत, असम


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

RESEARCH TOPICS IN SOCIOLOGY

PAPER-BUSINESS ORGANISATION QUESTION BANK

What do you understand by business? Describe different types of business activities with examples.