केरल में संघ स्वयंसेवकों का सबसे ज्यादा खून बहा, जानिए RSS की 'द केरला स्टोरी'
केरल में संघ स्वयंसेवकों का सबसे ज्यादा खून बहा, जानिए RSS की 'द केरला स्टोरी' म्यांमार में जन्मे भास्कर राव कलंबी वो शख्स थे जिन्हें केरल में संघ की शाखाओं के विस्तार का श्रेय जाता है. शुरूआत में उन्होंने केरल की निर्धन मछुआरों की बस्तियों में रात्रि शाखाएं लगाने से की. उनमें लगातार बढ़ती संख्या को देखकर कम्युनिस्ट परेशान होने लगे और फिर शाखाओं पर हमला होने लगा। एक बार जब गुरु गोलवलकर केरल की यात्रा पर थे, कुछ किशोर स्वयंसेवकों ने उनकी उपस्थिति में एक खेल खेला. बाद में उन्होंने एक स्वयंसेवक से पूछा, ‘इस खेल का नाम क्या है?’ लड़के ने जवाब दिया, 'दीपक बुझाना'. इस पर गुरु गोलवलकर ने एक बड़े स्वयंसेवक से पूछा, ‘क्या लड़के ने सही नाम बताया?’ जब उसने हां में उत्तर दिया, तो गुरु गोलवलकर ने कहा, '’किसी भी खेल का नाम ऐसा नहीं होना चाहिए. हमारी संस्कृति में दीपक बुझाना अशुभ माना जाता है. यहां हम कहते हैं कि ज्ञान का दीपक चमकता रहे. खेलों में भी नाम ऐसे होने चाहिए जो अच्छे संस्कार पैदा करें,’’ बेझिझक कहा जा सकता है कि अगले ही दिन खेल का नाम बदलकर 'चैलेंज या चुनौती'...