जब RSS के तीसरे सरसंघचालक ने संघ से ले ली थी 7 साल की छुट्टी
जब RSS के तीसरे सरसंघचालक ने संघ से ले ली थी 7 साल की छुट्टी डॉ हेडगेवार ने न केवल गुरु गोलवलकर में अपना उत्तराधिकारी ढूंढ लिया था बल्कि बाला साहबे देवरस में उन्हें संघ के अगली पीढ़ी का नेतृत्व नजर आ रहा था. देवरस उन बालकों में थे जो संघ के साथ सबसे पहले जुड़े थे. उनके कार्यकाल में एक ऐसा मौका आया जब उन्होंने संघ के सरसंघचालक के पद से 7 साल की छुट्टी ले ली थी. आमतौर पर राजनीतिक पार्टियों में ये देखने में आता रहा है कि नेताओं में आपसी मतभेद हों तो पार्टियां या तो टूट जाती हैं, या कोई नेता इस्तीफा दे देता है या ले लिया जाता है. कांग्रेस अब तक 66 बार से भी अधिक बार टूट चुकी है, लेकिन कोई भी ऐसी पहली घटना यानी कांग्रेस के 1907 के सूरत अधिवेशन को नहीं भूलता. ना ही गांधीजी से मतभेद के बाद नेताजी बोस का 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन में अध्यक्ष पद से इस्तीफा. हालिया राजनीति में केजरीवाल के साथियों का एक एक करके छोड़ना या उन्हें निकाल देना आज की पीढ़ी ने देखा है. मंत्री पद जाने के बाद जिस तरह आर के सिंह ने बीजेपी के खिलाफ बिहार चुनाव में मोर्चा खोला, उसके चलते उनका इस्तीफा हो गया. ऐसे में सरसं...