दुष्कर्म और गोलीकांड की घटना निकली फर्जी, पुलिस बोली- महिला ही रही घटना की मास्टरमाइंड

दुष्कर्म और गोलीकांड की घटना निकली फर्जी,  

पुलिस बोली- महिला ही रही घटना की मास्टरमाइंड



बरेली  जिले  में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई सनसनीखेज शिकायत की सच्चाई सामने आ गई है। महिला ने दावा किया था कि उसे कार में दुष्कर्म के बाद गोली मारी गई, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह से फर्जी निकला।


कैसे खुला झूठ का पर्दाफाश?


रविवार रात गांधी उद्यान से डूडा रोड पर घायल मिली महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म और गोली मारने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की जांच और घटनास्थल के वीडियो फुटेज ने उसकी कहानी को झूठा साबित कर दिया।पुलिस ने जब महिला को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज दिखाए, तो वह चुप हो गई। वीडियो में वह एक टेंपो से आते-जाते और पैदल घूमते हुए दिखाई दी, लेकिन उसने जिस काली कार का जिक्र किया था, वह कहीं नहीं मिली।


साजिश का खुलासा


सूत्रों के मुताबिक, गहन पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी। योजना के तहत उसके ही एक साथी ने गोली चलाई ताकि मामला गंभीर लगे, लेकिन गोली गलत जगह लगने से वह घायल हो गई। महिला ने यह भी बताया कि इस बार उसका निशाना एक जनप्रतिनिधि और उसका बेटा था। वह कोर्ट में उनका नाम लेकर अज्ञात रिपोर्ट को नामजद करवाने वाली थी। इस साजिश का मकसद पैसों की वसूली था।


पुलिस की कार्रवाई


एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार, महिला को गोली मारने वाले आरोपी और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। गोली चलाने वाले पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया जाएगा, जबकि महिला पर साजिश रचने के आरोप में कार्रवाई होगी। गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झूठे सबूत और गलत साक्ष्य गढ़ने के परिणाम और किसी को झूठी गवाही देने के लिए धमकाना: BNS, 2023 के तहत धारा 230 - धारा 232

PAPER-BUSINESS ORGANISATION QUESTION BANK

महिला अधिकारी का कथित डर्टी ऑडियो वायरल, पहले हनीट्रैप...अब गंभीर केस!