RSS जानिए क्या होती है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कीशाखाUD





 *जानिए क्या होती है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा*


*परिचय:-* शाखा आरएसएस की आत्मा है। किसी भी बस्ती में वहाँ के स्थानीय स्वयंसेवक एक तय स्थान और तय समय पर 1 घंटे के लिए जाति-पंथ, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी और भाषा प्रांत से ऊपर उठ कर प्रतिदिन एकत्रित होते हैं व अपने पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए साधना व भारत माता की प्रार्थना करते हैं। *नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे* (सदा वत्सल मातृभूमि, आपके सामने शीश झुकाता हूँ) संघ की प्रार्थना है। 


शाखा किसी मैदान या खुली जगह पर एक घंटे की लगती है। शाखा में व्यायाम, खेल, सूर्य नमस्कार, समता (परेड)2, गीत और प्रार्थना होती है। सामान्यतः शाखा प्रतिदिन एक घंटे की ही लगती है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय भावना से परिपूर्ण, अनुशासित, स्वावलंबी, दृढ़संकल्पित व राष्ट्र व समाज हित के लिए समर्पित व्यक्तित्व का निर्माण किया जाता है।


शाखा के लिए निर्धारित 1 घंटे अर्थात 60 मिनट के समय का विभाजन निम्नलिखित प्रकार है :-


*1.* 3 मिनट शाखा लगाना (अर्थात जैसे सेना में ध्वजारोहण की एक प्रक्रिया होती है ठीक उसी प्रकार से संघ में भगवा ध्वजारोहण की एक प्रक्रिया होती है, सावधान विश्राम जैसी कुछ संस्कृति में आज्ञाएं होती हैं जो ध्वजारोहण से पूर्व व्यवस्थित पंक्तियों में स्वयंसेवक को खड़े करने के लिए होता है)


*2.* 7 मिनट आयु वर्ग के अनुसार बॉडी वार्मअप  के लिए ऊष्ण व्यायाम जो कि व्यायाम से पूर्व आवश्यक है (जैसे दौड़ वा स्ट्रचिंग इत्यादि)।


*3.*  20 मिनट के लिए प्रत्येक आयु वर्ग के अनुसार कुछ खेल होते हैं जिससे शारीरिक क्षमता, मानसिक चपलता वा एकाग्रता को बढ़ावा मिले।


*4.* 15 मिनट में सूर्य नमस्कार, योग, आसन जैसे प्रभावी शारीरिक कार्यक्रम।


*5.*  अनिवार्य बौद्धिक कार्यक्रम

      a) गणगीत (देश भक्ति गीत जिसमें एक व्यक्ति गाता है और बाकी उसको रिपीट करते हैं)

    b) सुभाषित (संस्कृत के कुछ प्रेरणा दायक श्लोक वा उसका अर्थ)

    c) बोध कथा (ऐसी कथाएं जिससे जीवन के लिए सीख मिले)

   d) चर्चा

    e) बड़ी कहानी (सप्ताह में एक बार)

    f) बौद्धिक (किसी विषय पर विचार रखना विशेष परयोजन में)


*6.* 5 मिनट भारत माता की प्रार्थना व ध्वज को पुनः व्यवस्थित रूप से निकलना।


समय सारणी में अवश्यकता अनुसार परिवर्तन होता रहता है। ऐसा प्रयास रहता है कि 60 मिनट में जो भी कार्यक्रम होते हैं उसको क्रियान्वित करने में प्रत्येक स्वयंसेवक की भूमिका हो जिससे की उसका विकास हो सके।


संघ दुनिया के लगभग 80 से अधिक देशों में कार्यरत है। संघ के लगभग 50 से ज्यादा संगठन राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हैं। पूरे भारत में अनुमानित रूप से ५५,००० से ज्यादा शाखा लगती हैं। विश्व के अन्य देशों में भी शाखाओं का कार्य चलता है, पर यह कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम से नहीं चलता। कहीं पर "भारतीय स्वयंसेवक संघ" तो कहीं "हिन्दू स्वयंसेवक संघ" के माध्यम से चलता है।


*ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवक*

मुकेश जैन

रामनाथ कोविंद

अटल बिहारी वाजपेयी

एकनाथ रानडे

नरेंद्र मोदी

मनोहर पर्रिकर

नितिन गडकरी

राजनाथ सिंह

मुरली मनोहर जोशी

वेंकैया नायडू

विजय रूपाणी

देवेंद्र फडणवीस

राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव

अमित शाह


यदि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर देश सेवा करना चाहते हैं और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने शहर में स्थानीय कार्यकर्ता से सम्पर्क करना होगा।


यदि आप अपने क्षेत्र (कालोनी, सेक्टर, बिल्डिंग इत्यादि) में संघ की शाखा लगवाना चाहते हैं, तो भी किसी स्थानीय कार्यकर्ता से सम्पर्क करें।


ये सारी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झूठे सबूत और गलत साक्ष्य गढ़ने के परिणाम और किसी को झूठी गवाही देने के लिए धमकाना: BNS, 2023 के तहत धारा 230 - धारा 232

PAPER-BUSINESS ORGANISATION QUESTION BANK

महिला अधिकारी का कथित डर्टी ऑडियो वायरल, पहले हनीट्रैप...अब गंभीर केस!